गाइड #6
मैप के जरिए Live Partner Tracking कैसे करें?
सुरक्षित 6-अंकों के कोड द्वारा वर्कर, डिलीवरी पार्टनर या एम्प्लॉयर की लाइव लोकेशन रीयल-टाइम में मैप पर ट्रैक करने की पूरी प्रक्रिया।
1
मैप स्क्रीन कैसे खोलें?
ऐप खोलते ही Home स्क्रीन पर सबसे ऊपर हेडर बार में मैप (Location Pin) आइकॉन दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही Nearby Map View खुल जाएगा।
2
सेटेलाइट मोड (Satellite View) चालू करें
मैप के ऊपरी बाएं कोने पर आपको Default और Satellite का विकल्प मिलेगा। बेहतर और सटीक रास्ते/मकान देखने के लिए Satellite पर क्लिक कर दें।
3
Live Track ऑप्शन पर क्लिक करें (दोनों लोग करें)
मैप पर हरे रंग का "Live Track" बटन दिखेगा। ट्रैकिंग करने वाले दोनों व्यक्तियों (जैसे कस्टमर और वर्कर) को यह बटन दबाना है।
क्लिक करने पर नीचे 2 विकल्प दिखेंगे:
- 1. Generate Share Code: 6 अंकों का सुरक्षित ट्रैकिंग कोड बनाने के लिए।
- 2. Enter Partner's Code: सामने वाले का कोड दर्ज करने के लिए।
4
कोड शेयर करें और ट्रैकिंग शुरू करें
- दोनों में से कोई भी एक व्यक्ति "Generate Share Code" पर क्लिक करके 6-अंकों का कोड (उदा.
175506) पार्टनर को बताए या कॉपी करके भेजे। - दूसरा व्यक्ति वह कोड "Enter Partner's Code" वाले बॉक्स में डाले।
- जिसने कोड डाला है वह नीचे बैंगनी रंग के "Start Tracking" बटन पर क्लिक कर दे।
- तुरंत दोनों की लाइव लोकेशन मैप पर दिखने लगेगी और दोनों के बीच की सटीक दूरी (जैसे Distance: 5.2 KM) रियल-टाइम में अपडेट होगी।
महत्वपूर्ण सुरक्षा नियम: ट्रैकिंग चालू रहने के दौरान दोनों में से कोई भी व्यक्ति फोन बंद या बैक (Close) ना करें। यदि कोई ऐप बंद करता है तो आपकी प्राइवेसी व सुरक्षा के लिए ट्रैकिंग अपने आप बंद हो जाएगी। ट्रैकिंग दोबारा शुरू करने के लिए नया कोड जनरेट कर सकते हैं।
प्राइवेसी गारंटी: आपकी लोकेशन कभी भी सार्वजनिक रूप से सभी यूजर्स को नहीं दिखाई जाती। लोकेशन केवल तभी शेयर होती है जब आप खुद अपना 6-अंकों का सीक्रेट कोड किसी को देते हैं।
सामान्य मैप व्यू
सैटेलाइट मैप व्यू
कोड जनरेट करें
पार्टनर का कोड दर्ज करें
लाइव पार्टनर ट्रैकिंग & दूरी
क्या आपको किसी सहायता की जरूरत है? (Support)
हमारी सपोर्ट टीम से सीधे कॉल या व्हाट्सएप पर संपर्क करें: