LocalWork Logo LocalWork Help Center
गाइड #9

अपने बैंक खाते में डायरेक्ट पैसे कैसे लें? (UPI QR Generator)

LocalWork के इन-बिल्ट इंस्टेंट UPI QR कोड जनरेटर द्वारा बिना किसी तीसरे ऐप के सीधे कस्टमर से अपने बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करने का तरीका।

1

LocalWork इन-बिल्ट पेमेंट सिस्टम क्या है?

LocalWork हर कारीगर, दुकानदार और वर्कर को अपनी खुद की पेमेंट प्रणाली देता है। आपको घर वालों से या किसी अन्य ऐप से बार-बार QR कोड फोटो मांगने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ अपनी UPI ID डालकर किसी भी ग्राहक से तुरंत पेमेंट ले सकते हैं।

2

QR कोड जनरेट करने के आसान स्टेप्स

  1. ऐप के होम स्क्रीन पर ऊपर बाईं ओर Menu (☰) पर क्लिक करके साइड मेनू खोलें।
  2. Payments श्रेणी में "Receive Payments" पर क्लिक करें।
  3. Your UPI ID: अपनी कोई भी UPI ID लिखें (जैसे: 9876543210@paytm या yourname@oksbi).
  4. Enter Amount (Optional): यदि आपको फिक्स राशि लेनी है तो रकम लिखें (जैसे: ₹500), या इसे खाली छोड़ दें जिससे ग्राहक अपनी मर्जी की रकम भर सके।
  5. नीचे बैंगनी रंग के "GENERATE QR CODE" बटन पर क्लिक करें।
  6. तुरंत स्क्रीन पर आपका आधिकारिक QR कोड बनकर तैयार हो जाएगा।
3

कस्टमर से स्कैन करवाएं

ग्राहक किसी भी UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM आदि) से आपकी स्क्रीन पर बने इस QR कोड को स्कैन करेगा और पैसा सीधे आपके बैंक खाते में बिना किसी कमीशन या कटौती के तुरंत क्रेडिट हो जाएगा।

LocalWork Payment and UPI Redeem Screen
UPI पेमेंट & विड्रॉल
LocalWork Payments & Coin History
पेमेंट्स & कॉइन वॉलेट

क्या आपको किसी सहायता की जरूरत है? (Support)

हमारी सपोर्ट टीम से सीधे कॉल या व्हाट्सएप पर संपर्क करें: